
अछल्दा,औरैया। थाना क्षेत्र के गांव गुनौली में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान ने आर्थिक तंगी और कुछ कहा सुनी के चलते खेत मे आम के पेड़ की डाल पर फंदे पर लटकर जान दे दी। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पीएम को भेजा गया था। शुक्रवार अपराह्न अंतिम संस्कार किया गया।
गांव गुनोली निवासी 45 वर्ष राम नारायण शाक्य आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे थे। 1 मार्च को बेटा विवेक की बारात और 12 मार्च बेटी संध्या की शादी की तैयारियां चल रही थी। घर मे कल गुरुवार को करीब 3 बजे किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गयी। उसके बाद वह घर से निकल गयें। जब शाम को घर नही लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों के ढूढने पर वह निजी खेत में आम के पेड़ की डाल पर फंदे से लटके हुए मिलने पर पत्नी शेष कुमारी को देते ही कोहराम मच गया।एक ईकलौते पुत्र विवेक शाक्य की 1 मार्च को बारात जानी।बेटी संध्या की 12 मार्च को शादी है।इस घटना से परिजनों में कोहराम पत्नी का रो-रो कर हाल बेहाल है। पुलिस ने रात जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया था।शव का पीएम होने बाद पुलिस ने परिजन को शव देने बाद गांव पहुचते ही कोहराम मच गया अंतिम संस्कार किया गया।




