
अछल्दा,औरैया। थाना क्षेत्र गांव एक में बीती रात शादी के घर में मकान के पास रखी एक झोपडी में आग लग गई।जिससे झोपडी में रखा भूसा एवं हजारों रुपए की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। . प्राप्त जानकारी के अनुसार अछल्दा थाना क्षेत्र गांव डूहल्ला मौजा गुनोंली निवासी ज्ञानचन्द जाटव पुत्र स्वर्गीय प्यारेलाल जाटव के छोटे भाई अहवरन जाटव की बेटी की बारात आई थी। उसी समय अचानक जयमाला स्टेज के पास रखी फूस की झोपडी में आग लग गई। आग की लपटे देख स्थानीय रिश्तेदारों ने खलबली मच गई। घटना की सूचना परिवारजनों ने 1076 हेल्पलाइन पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मकसद के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक झोपडी में रखा भूसा 20 बोरो गेहूं, दो कुर्सी, लकड़ी का तख्त के साथ पास में सजी जयमाला स्टेज चांदनी जलकर राख हो गई।गृहस्वामी ने आरोप लगाया है कि झोपडी के ऊपर से निकली एलटी लाइन की केबिल में फाल्ट होने के कारण झोपडी में आग लगी हुई है। जिससे सारा सामान जल कर राख हो गया है। इस संबध में जेई धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि थाना पुलिस द्वारा आग की सूचना मिल गई है। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा जांच की जा रही है।





