निमंत्रण खाने जा रहे थार कार ने बाइक में मारी टक्कर दो घायल एक रेफर

अछल्दा (औरैया) मलिकपुर थाना कन्नौज जनपद कन्नौज निवासी आदर्श कुमार पुत्र विमलेश कुमार व पंकज कुमार पुत्र मिश्री गुरुवार को शाम बाइक से अपनी मौसी की शादी में चिमकुनी गेस्ट हाउस जा रहा था।तभी अछल्दा महेवा मार्ग स्थित गांव छछूंद के पास बने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर आ रही एक थार कार ने सामने से टक्कर मार दी।टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने दोनो घायलों को सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर अमरदीप ने दोनों का प्रथम उपचार के बाद आदर्श कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल चिचोली औरैया रेफर कर दिया गया है।वही साथी पंकज कुमार को महमूली चोटे आई है जिसे परिजनों को सुपर्द कर दिया। घायल के चाचा सूरजपाल ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी है

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment