
अछल्दा,औरैया। कस्बे के ब्लॉक चौराहा महेवा रोड़ निकट शिक्षक के परिवारिक शादी में गए हुए थे घर सूना पड़ा होने का फायदा उठाकर चोरों ने दरबाजे की कुंडी तोड़कर नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी कर पुलिस को चुनोती दे डाली पुलिस ने जाकर जांच पड़ताल की।
कस्बा अछल्दा ब्लाक चौराहा महेवा रोड पास मकान मालिक सुधीर कुमार के यहां शिक्षक रमाकांत यादव किराए के मकान में रहते है।जो मूल निवासी पुलिस चौकी रुरूगंज के गांव पूर्वाबर के है जो प्राथमिक विद्यालय मुग्गपुर में तैनात है।परिवारिक भतीजी की रुरुगंज स्थित गेस्ट हाउस में शादी में शामिल होने के लिए बुधवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे करीब गया था।मकान सूना पड़ा होने का फायदा उठाकर चोरों ने गेट के ताला कुंडी काटकर मकान में प्रवेश कर कमरा में रखी अलमारी के लाकर से आठ अंगूठी, दो चेन, तीन जोड़ी कान के गहने, दो जोड़ी पायल और एक लाख सात हजार रुपये की नकदी चुराकर ले जाने में सफल रहे।उनके पड़ोसी ने आज सुबह मेंन गेट की कुंडी टूटी मिलने पर उन्हे मोबाइल से जानकारी मिलते ही वो आनन फानन मकान पर आकर देखा तो वह हालात देख बेसुध हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश चन्द्र ने फोर्स के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज चेक किए है।




