शोकाकुल माहौल मे प्रेमी का दाह संस्कार और प्रेमिका को किया गया दफन

प्रेमी प्रेमिका ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर की थी आत्महत्या l

प्रेमी और प्रेमिका पड़ोसी गाँव के रहने वाले थे, दोनों गावों के बीच बबूल की झाड़ियों की आड़ मे खायाथा जहरीला पदार्थ l

फफूँद /औरैया l

           बीते सोमवार को थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गावों के रहने वाले प्रेमी और प्रेमिका ने  दोनों गावों के बीच स्थित बबूल की झाड़ियों की आड़ मे कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था जिससे इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई l पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया था l




                     प्रेमी और प्रेमिका अंतरजातीय होने के कारण समाज से हार गए एक न होपाने के कारण दोनों ने एक साथ दुनिया छोड़ने का फैसला कर लिया दोनों पड़ोसी गावों के थे एक दूसरे के गाँव की दुरी एक या डेढ़ किलोमीटर की होगी l गुजरे सोमवार को दोनों अपने घरों से निकल कर गावों के बीच बबूल की झाडियों की आड़ मे पहुंचे और कोई जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया l  किसी ग्रामीण की सूचना पर घटना स्थल पर परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों की भीड़ लग गई, पुलिस को सूचना दी गई,आनन फानन मे अस्पताल ले जाया गया इलाज दे दौरान दोनों की मृत्यु हो गई l पुलिस ने शवों को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया l सोमवार को दोनों गावों मे शोक की लहर थी, प्रेमी का शव गाँव पहुंचते ही क्षेत्रीय ग्रामीणो की भीड़ उमड़ पढ़ी पुलिस का भी पहरा रहा घर मे चीख पुकार मच गई, पचीस वर्षीय प्रेमी का शोकाकुल माहौल मे दाह संस्कार कर दिया गया l प्रेम प्रसंग की चर्चाएं हर जुबान पर थीं l वही प्रेमिका का शव गाँव पहुंचते ही परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया, गाँव मे मृतका के दरवाजे भीड़ जमा हो गई दबी जुबान मे लोग चर्चाएं  करते दिखे इक्कीस वर्षीय बेटी के मौत को गले लगा लेने पर सभी हैरान थे मृतका तीन भाइयों और छः बहनो मे सबसे छोटी थी वही मृतक के दो भाई है l किसी विबाद और अनहोनी की आशंका को देखते हुए प्रेमी के दाह संस्कार के समय और प्रेमिका के दफन होने के समय पुलिस मौजूद रही l

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment