
ब्लॉक प्रमुख सहार ने फीता काटकर किया शुभारंभ

कंचौसी/औरैया
जिलाधिकारी डॉ०इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेशानुसार ग्राम पंचायतों में आरोग्य मेला व जनसमस्याओं को लेकर शिविर लगाकर ब्लॉक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।इसी के तहत मंगलवार को सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढ़िकियापुर में सीएमओ डॉ सुरेंद्र कुमार,चिकित्सा अधिकारी सहार, खंड शिक्षा अधिकारी सहार ,पशु चिकित्सा अधिकारी सहार हिरदेश संखवार,एडीओ समाज कल्याण, एडीओ पंचायत, स्वास्थ पर्यवेक्षक, जेई विद्युत सतीश जायसवाल,लेखपाल राजशेखर,अरुण दीक्षित, डॉ आदर्श गुप्ता ,ग्राम प्रधान ढ़िकियापुर दिनेश राठौर, ग्राम प्रधान नौगवा सर्वेश कुमार, ग्राम प्रधान सुखमपुर सुनील कुमार सहित ब्लॉक कई अधिकारी मौजूद रहे।आरोग्य मेले का ब्लॉक प्रमुख सहार आकाश सिंह (ऋषि) ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने ढ़िकियापुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम नौगवा, सुंखमपुर, बिझाई, पुरवा महिपाल, अमरपुर, विजई पुरवा ग्राम पंचायत से विभिन्न फरियादियों व ग्रामीणों की जन समस्याओं से सम्बंधित प्रार्थना पत्र लेकर जल्द ही समस्याओं को निस्तारित करने का पूर्ण आश्वाशन दिया।सबसे अधिक प्रार्थना पत्र सरकारी पेंशन के दिए गए।वहीं जिलाधिकारी औरैया के आगमन की सूचना मिलने से ग्रामीणों के पास जमीन सम्बन्धी विवादों को लेकर भी प्रार्थना पत्र दिखे ! जिलाधिकारी के न आने से इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जन निराश होकर लौटते नजर आए!वहीं दूसरी ओर आरोग्य मेले में महिलाओं व पुरुषों को स्वास्थ्य कर्मियों व उपचारिका द्वारा विभिन्न रोगों की दवाइयों का निशुल्क वितरण भी किया गया।।




