
इंडोनेशिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि यहां पर एक जहाज में भीषण आग लग गई. आग लगने की वजह से अफरा- तफरी का माहौल बन गया. लोग जान बचाने के लिए समंदर में कूद गए, बताया जा रहा है कि जहाज में 280 से अधिक लोग सवार थे, पूरा मामला उत्तरी सुलावेसी के तालिस द्वीप के पास केएम बार्सिलोना वीए का है.
इसका खतरनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस भीषण हादसे के बाद इंडोनेशियाई खोज और बचाव दल ने बड़े पैमाने पर लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया. फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.
हादसे का खतरनाक वीडियो आया सामने
इस हादसे का खतरनाक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा रहा है कि जहाज धूं- धूं कर जल रहा है. दूर से देखने के बाद ये मंजर काफी ज्यादा डरावना लग रहा है. इस जहाज के आस-पास भी कई छोटी- छोटी नाव भी नजर आ रही हैं. इसके अलावा चिखने- चिल्लाने की भी आवाजें आ रही हैं. वहीं अभी कुछ लोग उसी जहाज पर सवार नजर आ रहे हैं जो हादसे का शिकार हुई है. ऐसा कहा जा रहा है कि जहाज को मनाडो बंदरगाह पर रूकना था. हालांकि वहां पहुंचने से पहले ही ये हादसे का शिकार हो गया.




