बिधूना कैमरा लगाते समय हुआ हादसा,युवक की नीचे गिरने से हुई मौत

बिधूना कस्बे की सब्जी मंडी में रविवार को सीसीटीवी कैमरे लगाते समय एक युवा मिस्त्री की छत से गिरकर मौत हो गई। काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से युवक पहले टीन शेड और फिर जमीन पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान खरगपुर निवासी राहुल उर्फ प्रबल प्रताप (28 वर्ष) पुत्र धीरेन्द्र सिंह सेंगर के रूप में हुई है। राहुल की शादी इसी साल 5 जून को उन्नाव निवासी सेजल के साथ हुई थी, जिसे वह दो दिन पहले ही उसकी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मायके छोड़कर आया था।जानकारी के अनुसार, राहुल अपने साथी शिवम सविता (पुसौली निवासी) और शिववीर के साथ सब्जी मंडी स्थित एक किराने की दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगा रहा था। राहुल छत पर काम कर रहा था, जबकि उसके साथी नीचे मौजूद थे। काम करते समय अचानक राहुल का संतुलन बिगड़ गया और वह ऊपर से नीचे टीन शेड – पर गिरा और फिर जमीन पर आ गया।

हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी शिवम और शिववीर ने अन्य लोगों की मदद से घायल राहुल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया। शिवम ने बताया कि गिरने की आवाज सुनकर वे दौड़े और राहुल को उठाकर तुरंत अस्पताल ले गए।
लेकिन डॉक्टरों ने पांच मिनट बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राहुल, खरगपुर निवासी धीरेन्द्र सिंह सेंगर उर्फ राजू का इकलौता पुत्र था। राहुल की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment