तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल

बेला । थाना क्षेत्र के बेला कस्बे से दिबियापुर रोड पर गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार अन्नपूर्णा (65) पत्नी रमाकांत निवासी सुक्खापुरवा, थाना ठठिया जनपद कन्नौज अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थीं। तभी अचानक सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अन्नपूर्णा गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार व आरक्षी अवनीश मौके पर पहुंचे और घायल महिला को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बोलेरो वाहन को कब्जे में ले लिया है।बताया गया कि बाइक चला रहा युवक सनी पुत्र सुनील निवासी रत्नापुर, थाना इंदरगढ़, कन्नौज का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment