धान की मड़ाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत

बेला । थाना क्षेत्र के हरदू (कुंअरपुर) गांव में बुधवार को खेत में धान की मड़ाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, विकास पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम हरदू कक्षा नौ का छात्र था। मंगलवार सुबह वह मजदूरी के लिए खेतों में धान की मड़ाई का कार्य करने गया था। शाम करीब 6 बजे काम के दौरान अचानक थ्रेसर पलट गया, जिससे विकास उसकी चपेट में

आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक और किशोर की मां सुधा देवी तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई और चार बहनों में सबसे छोटा था। बहनों के नाम आरती, लक्ष्मी, सरस्वती और पूजा बताए गए हैं, जिनमें से तीन की शादी हो चुकी है। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया थाना पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई जानकारी मिली है थ्रेसर पलटने से बच्चे की मौत हो गई है जिसका तिर्वा पुलिस के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment