औरैया ठगो ने झांसे में लेकर युवक के खाते से निकाले लाखों रूपये

बिधूना थाना क्षेत्र में एक युवक से क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर साइबर ठगों ने 1.18 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। ठगों ने पीड़ित का फोन हैक कर उसके बैंक खातों से कुल 1,18,382 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।मंजूषा हाउस बिधूना निवासी वैभव सिंह ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने उन्हें पीएनबी का क्रेडिट कार्ड बनवाने का लालच दिया। शुरुआत में मना करने के बावजूद, ठगों ने लगातार संपर्क कर वैभव को कार्ड बनवाने के लिए मना लिया।

ठगों ने वैभव के व्हाट्सएप पर कुछ फाइलें भेजीं और उन्हें पीएनबी ऐप डाउनलोड करने का निर्देश दिया। जैसे ही वैभव ने उस फाइल लिंक को खोलकर ऐप इंस्टॉल किया, उनका मोबाइल फोन साइबर अपराधियों के नियंत्रण में आ गया। वैभव को इस हैकिंग का पता तब चला जब उनके रिश्तेदारों ने उनकी पत्नी को फोन कर बताया कि उनका फोन कोई और उठा रहा है और बात नहीं हो पा रही है।

जब तक वैभव ने संदिग्ध ऐप को अपने फोन से हटाया, तब तक ठगों ने उनके दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 1,18,382 रुपये निकाल लिए थे। आरबीएल (RBL) बैंक से तीन किस्तों में 33,033 रुपये, 10,329 रुपये और 44,033 रुपये निकाले गए। वहीं, एक्सिस (Axis) बैंक से 10,329 रुपये की तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन की गईं।

पीड़ित वैभव सिंह ने तत्काल बैंक को सूचित किया और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल बिधूना मुकेश चौहान ने बताया कि वैभव की तहरीरपीड़ित वैभव सिंह ने तत्काल बैंक को सूचित किया और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल बिधूना मुकेश चौहान ने बताया कि वैभव की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अंजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड न करें, न ही ओटीपी या बैंक विवरण साझा करें। किसी भी लुभावने ऑफर या अनजान फाइल लिंक को खोलने से बचें, आपकी सतर्कता ही बचाव है।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment