वर्तमान बेला थानाध्यक्ष से युवा भाजपा नेता राहुल चौहान ने की शिष्टाचार भेंट

बेला -औरैया – जिले में कुछ ही दिनों में पुलिस अधीक्षक महोदया चारू निगम जी के द्वारा कुछ दिनों पूर्व में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए, वर्तमान बेला थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल की तैनाती हुई, वहीं भाजपा युवा नेता राहुल चौहान जिला सहसयोंजक ने थानाध्यक्ष को प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया, इसके साथ ही ज़िला सहसंयोजक ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया, जिसको लेकर वर्तमान थानाध्यक्ष ने बताया कि वो जनता की ही सेवा के लिए है पीड़ित को न्याय मिलेगा, दोषी किसी भी कीमत पर बक्से नही जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनता की सेवा करना ही उनका सर्व प्रथम कर्तव्य है वो अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा एवम ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने बताया कि पीड़ित को इधर उधर जानें की जरूरत नहीं है वो स्वयं ही जाकर उनसे मिल सकता है। मौके पर शिवा ठाकुर भी मौजूद रहे।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment