
गेल पाता में काम करा रही कंपनी पर इलाज न कराने का आरोप,,
फफूंद
गेल पाता की एक कंपनी में हेल्परी का काम करने वाले एक श्रमिक पर कार्य के दौरान ऊपर से लोहा गिर गया,जिससे श्रमिक की रीढ़ की हड्डी टूटने से वह गंभीर घायल हो गया था।
शुक्रवार को श्रमिक की मौत हो गई।परिजनों ने कंपनी पर इलाज न कराने का आरोप लगाया परिजनों की मांग पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव बेहारी निवासी 50 वर्षीय सतेंद्र कुमार गेल पाता में इंडस्ट्रियल क्वालिटी इंजीनियरिंग में हेल्परी का कार्य करता था।छोटे भाई राघवेंद्र ने बताया की 5 जुलाई 2023 को उसके भाई कंपनी में ड्यूटी कर रहे थे तभी ऊपर स्ट्रेकचर से भाई के ऊपर बजनी लोहा गिर गया जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और वह गंभीर घायल हो गए।कंपनी ने उनके पूरे इलाज का भरोसा दिया और अस्पताल ले गए जहां एक महीने इलाज चलता रहा।बताया की कंपनी के घर पर भी इलाज कराने की कहने पर वह भाई को घर ले आए जहां दो तीन माह इलाज कराया उसके बाद इलाज कराने से हांथ खड़े कर दिए।जिसकी शिकायत उसने गेल प्रशासन और कंपनी के बड़े अधिकारियों से भी की लेकिन कोई सुनवाई नही हुई मजबूरी वश परिजन इलाज कराते रहे।पैसे के अभाव में सही इलाज न मिलने से शुक्रवार सुबह भाई की मौत हो गई,भाई की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के परिजनों और पत्नी पूजा का रो रोकर बुरा हाल था मृतक की दो पुत्रियां रूही 7 वर्ष,अवनी 6 वर्ष और एक पुत्र देव 2 वर्ष है सूचना पर पहुंची ग्राम प्रधान प्रीति कुमारी अपने पति आनंद कुमार के साथ मृतक के घर पहुंची और परिजनों को ढांढस बंधाकर हर संभव मदद करने का आश्वाशन दिया।




