
चिकित्सकों ने दवा भी वितरित की,पशु चिकित्सकों की टीम भी रही मौजूद,
फफूंद,औरैया। ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए ब्लाक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत नगला पाठक में आरोग्यम स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।जिसमे भारी भीड़ उमड़ी चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा वितरित की।
आज मंगलवार को ब्लाक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत नगला पाठक में आरोग्यम स्वास्थ्य शिविर मेला आयोजित किया गया। सीएमओ डाक्टर सुरेन्द्र कुमार और ग्राम प्रधान महाराज सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में दिबियापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ.विजय आनंद, डॉ.रश्मियादव, डॉ.पल्लवी, डॉ.रामजी गुप्ता, गर्भवती काउंसलर मंजेश कुमारी, टीवी काउंसलर सौरभ गुप्ता की टीम ने आसपास के पंद्रह से अधिक गांव से आए खांसी,जुकाम, बुखार, खुजली, और सर्दी से पीड़ित 485 मरीजों और गर्भवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की। शिविर में ग्रामीणों को परिवार नियोजन की भी जानकारी दी गई, साथ ही स्वास्थ्य जांच में कई दिनों से खांसी से पीड़ित चल रहे बारह से अधिक लोगों को बलगम और एक्सरे के लिए सीएचसी रेंफर किया गया। शिविर में डीपीसी आयुष्मान ज्योतेंद्र मिश्रा और आयुष्मान मित्र उपेन्द्र ने 70 वर्ष और उससे ऊपर के 42 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए। शिविर शाम चार बजे तक चलता रहा।इस दौरान एडीओ पंचायत संतोष तिवारी,पंचायत सचिव सुरेंद सिंह,प्रधान सिंगलामऊ सुनील कुमार,प्रधान गदनपुर करन सिंह,एल टी नागेंद्र,एएन एम सीता देवी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहें।




