अजीतमल तहसील में पानी की टंकी पर चढ़ा अधेड़ , समझा बुझाकर उतारा गया

अजीतमल औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र अंतर्गत ब्योरा नवलपुर गांव निवासी लक्ष्मी नारायण तिवारी, तहसील परिसर स्थित पानी की टंकी पर सीढ़ियों से काफी ऊंचाई पर चढ़ गए। राजस्व विभाग द्वारा न्याय न मिलने की बात कहते हुए त्वरित पैमाइश और निशानदेही की मांग करते हुए ऊपर से ही कूद जाने की बात जोर जोर से चिल्लाने लगे। अधिवक्ताओं सहित तहसील कर्मचारी और अन्य लोगो की भीड़ एकत्र हो गई। उनकी पत्नी गीता तिवारी भी नीचे खड़े होकर हाथ जोड़ते हुए न्याय की मांग के साथ साथ पति को उतर आने की गुहार करती दिखी। वहीं पुत्र भी सीढ़ी पर चढ़कर उतारने पहुंचा तो भगा दिया। करीब सवा घंटे बाद लक्ष्मी नारायण तिवारी नीचे उतर कर आये। कोतवाली पुलिस ने शांति भंग की आशंका में उनका चालान किया है।उपजिलाधिकारी हरिश्चंद्र ने बताया कि काफी पुराना मामला है। धारा 133 की कार्यवाही हो चुकी है। तीन बार विवाद सुलझाने के लिए टीम , पैमाइश और चिन्हीकरण कर मामले का निस्तारण कर चुकी है। न मानने पर तहसील स्तर के साथ साथ जनपद स्तरीय अधिकारियों की निगरानी में पैमाइश और चिन्हीकरण किया जा चुका है। लक्ष्मी नारायण का रकवा भी दर्ज क्षेत्रफल के अनुसार पूरा है। सिर्फ रास्ता न बनाने देने और प्रशासन पर दबाब डालने को लेकर पानी की टंकी पर चढ़कर बेवजह परेशान करने का कृत्य किया गया है।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment