समायन में आयोजित आरोग्य मेले का पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने किया उद्घाटन

मेले में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर किया निशुल्क उपचार

बिधूना,औरैया। ऐरवाकटरा विकासखंड की न्याय पंचायत समायन में आयोजित आरोग्य मेले का उद्घाटन भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने फीता काटकर किया। इस उद्घाटन के मौके पर संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार सर्वांगीण विकास की गंगा बहाने के साथ जनता को निःशुल्क सरकारी उपचार की सुविधाएं सरकारी अस्पतालों के साथ उनके गांवों घर तक पहुंचा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जमकर बखान करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन की मजबूती के लिए भी जुटने का आवाहन किया। . इस मौके पर संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने कहा कि भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों और जन कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है कि देश व प्रदेश की जनता खुशहाली की ओर बढ़ रही है वहीं समय-समय पर देश में फैलने वाली गंभीर बीमारियों पर भी हमारे चिकित्सा विशेषज्ञों ने काबू पा लिया है साथ ही सरकार गरीबों को निशुल्क उपचार की भी सुविधा प्रदान कर रही है। इस मौके पर संबोधित करते हुए बिधूना विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी रिया शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर किए जाने के साथ आम जनता को सरकारी निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के किए जा रहे प्रयास से संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। उन्होंने कहा कि गांवों में लोगों की सुविधा के लिए लगातार आरोग्य मेले भी लगाए जा रहे हैं जिनसे उपचार लेकर ग्रामीण मरीज लाभान्वित हो रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सर्वजन समाज के विकास के साथ सर्वजन के स्वास्थ्य की भी लगातार चिंता की जा रही है और इसी का परिणाम है कि प्रत्येक बीमारी का सरकार द्वारा निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सेंगर ने कहा कि सरकार के निर्देशन पर गांवों में निरंतर लगाए जा रहे आरोग्य मेलों के साथ सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को 500000 रुपए तक के निशुल्क इलाज की गारंटी देकर जनता का दिल जीता गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का समूचे देश में लगातार बढ़ रहा जनाधार इस बात की गवाही दे रहा है कि भाजपा सरकार ही जनता की सच्ची हितैषी है। इस अवसर पर विकास अधिकारी संजीव पांडे के साथ ही संजीव तिवारी, सत्यम चौहान, श्याम नारायण सिंह, हरदेश पांडे, शिशुपाल शाक्य, दीपक कश्यप, अनिल शाक्य आदि प्रमुख लोगों के साथ समायन, हमीरपुर रुरु,सरांय कछवाह, कवा, चंदौली, रघुनाथपुर, भैदपुर व नगला वैश्य आदि गांवों के प्रधान व आम जनता मौजूद थी।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment