
मवईअयोध्या
तहसील रुदौली के पूरे चौहान मजरे गनौली गांव में बुधवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर पड़ी।जिसकी चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई।इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पूरे चौहान गांव निवासी जमुना प्रसाद का करीब 13 वर्षीय पुत्र प्रियांशु भीषण गर्मी व उमस से राहत पाने के लिए अपनी छत पर चढ़कर बारिश का आनंद ले रहा था।इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर पड़ी।जिसकी चपेट में आकर किशोर प्रियांशु अचेत होकर गिर गया।परिजन आनन – फानन में उसे लेकर सीएचसी खैरनपुर ले गए।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।आपदा में हुई मौत के बावजूद सीएचसी के जिम्मेदारों ने बिना किसी जिम्मेदार अफसर को सूचना दिए उसके शव को परिजनों को सौंप दिया।जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।बताया जाता है कि मृतक किशोर अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।जिसकी असमय हुई मौत के बाद परिजनों के आंसू थमने का नाम नही ले रही है।




