
अगर आप रोजाना ऑनलाइन वीडियो देखते हैं या OTT कंटेंट के शौकीन हैं, तो Reliance Jio का ₹349 वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इस प्लान में यूजर्स को 90 दिन का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन की सुविधा मिलती है.
हालांकि इस प्लान में कुछ शर्तें भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है.
28 दिन की मिलती है वैलिडिटी
इस प्लान की कुल वैलिडिटी सिर्फ 28 दिन की है, यानी डेटा और कॉलिंग जैसी सुविधाएं केवल 28 दिनों तक मिलेंगी. लेकिन इसमें 90 दिन का Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आप इस प्लान का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको अपने मौजूदा प्लान की समाप्ति के 48 घंटों के अंदर दोबारा रिचार्ज करना होगा, तभी 90 दिन वाला Hotstar सब्सक्रिप्शन एक्टिव रहेगा.
इस रिचार्ज में कुल 56GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. अगर आप 2GB की लिमिट पार कर जाते हैं, तो स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी. साथ ही इसमें 50GB JioAICloud स्टोरेज और JioTV की सुविधा भी दी जा रही है.
Jio के और भी प्लान जिनमें है JioHotstar सब्सक्रिप्शन:
अगर आप लंबी वैलिडिटी या ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो Jio के पास कुछ और ऑप्शन भी हैं, जिनमें JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी शामिल है:
•₹949 वाला प्लान: इसमें 84 दिन के लिए रोज 2GB डेटा मिलता है. इसके साथ JioHotstar और दो अन्य OTT सब्सक्रिप्शन फ्री मिलते हैं.
•₹100 का JioHotstar Data Pack: इसमें 5GB डेटा और 90 दिन का Hotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है. यह एक ऐड-ऑन प्लान है.
•₹195 का Cricket Data Pack: इसमें 15GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 90 दिन की होती है. यह पैक खासतौर पर क्रिकेट देखने वालों के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें भी Hotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है.




