दांतों के कीड़ों को जड़ से खत्म कर देंगी किचन में मौजूद ये 1 चीज

टूथ कैविटीज की समस्या आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. बच्चे से लेकर बड़े तक इससे जूझ रहे हैं. आपको बता दें कि दांतों में छोटे काले गड्ढे होते हैं जिन्हें दांतों के कीड़े कहा जाता है.
सड़न के कारण यह दांतों को खोखला करने लगते हैं. असल में कैविटीज (Cavities) के कई कारण हो सकते हैं. दांतों का साफ ना होना, मुंह में बैक्टीरियल इंफेक्शन, मीठी चीजों का ज्यादा सेवन, या हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या. लंबे समय तक टूथ कैविटी से दांत खराब होने लगते हैं. अगर आप भी दांत के कीड़ों को खत्म करने का घरेलू उपाय तलाश रहे हैं तो किचन में मौजूद इस एक चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं.

दांतों के कीड़ों से कैसे छुटकारा पाएं- (Dant Ke Kide Kaise Hataye)

लौंग किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जिसे कई तरह की डिशेज में स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन लौंग का सिर्फ इतना ही काम नहीं है. लौंग के सेवन और इसके तेल से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांत दर्द कम करने और कीड़ों से राहत दिलाने में मददगार हैं.
कैविटी के लिए कैसे करें लौंग का इस्तेमाल- (How to use cloves for cavities)

1. पिसी हुई लौंग-

पिसी हुई लौंग को थोड़े से पानी या नारियल तेल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को कैविटी वाली जगह पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें. फिर साफ पानी से कुल्ला कर लें. ऐसा करने से दर्द और कैविटी से राहत मिल सकती है.

2. साबुत लौंग-

एक साबुत लौंग को कैविटी वाली जगह पर धीरे-धीरे चबाएं या उस जगह पर कुछ देर के लिए दबाकर रखें. इससे दर्द और कीड़ों से निजात मिल सकती है.

3. लौंग का तेल-

कैविटी की समस्या को दूर करने के लिए एक कॉटन बॉल या रुई के फाहे को लौंग के तेल में डुबोएं. इसे कीड़े वाली जगह पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें. फिर साफ पानी से कुल्ला कर लें.

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment