मेरठ टोल पर खंभे से बांधकर पीटा था फौजी को, भड़के 500 ग्रामीणों ने बोल दिया टोल प्लाजा पर हमला

मेंरठ में टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा सेना के जवान को बर्बरता से पीटने का मामला सामने आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि जिस फौजी की पिटाई की गई, वह ऑपरेशन सिंदूर में शामिल था।

वह छुट्टी में अपने घर आया था लेकिन मेरठ टोल प्लाजा कर्मचारियों ने विवाद के बाद सैनिक और उसके भाई को खंभे से बांधकर निर्ममता से पीटा। इसके अगले दिन करीब 500 ग्रामीणों ने उस टोल प्लाजा पर हमला कर दिया। अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव वाले काफी गुस्से में दिखे हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा कि, इस बार सही फंसे टोल प्लाजा वाले।

फौजी को पीटने वाले टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने बोला हमला:
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के कैप्शन में जानकारी देते हुए बताया कि ‘यूपी-मेरठ में फौजी को पीटने की घटना से आक्रोशित गांववालों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की। कल सुबह पंचायत बुलाई गई। इस मामले में आरोपी सुरेश, सचिन, अंकित, विजय, अनुज गिरफ्तार हैं।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, भारी संख्या में गांव वाले जुटे हुए हैं और जमकर उत्पात मचा रहे हैं। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। वो उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गांव वाले किसी से नहीं रुक रहे हैं। ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर हमला कर उनके कंप्यूटर आदि तोड़ दिया।

टोल कर्मियों ने की थी सेना के जवान की पिटाई:
बता दें, कपिल कावड़ सेना में जवान हैं और ऑपरेशन सिंदूर के बाद वह छुट्टी पर घर आए थे और वापस जा रहे थे। जैसे ही भौनी टोल बूथ पर फौजी कपिल की गाड़ी पहुंची वैसे ही उन्होंने अपना आई कार्ड दिखाया और कहा वो श्रीनगर जा रहे हैं और दिल्ली से उनकी फ्लाइट है। इसलिए उन्हें जाने को कहा। लेकिन तभी टोल कर्मी भड़क गए और सेना के जवान को खंभे से बांधकर बुरी तरह से पीटने लगे। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चार लोगों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अन्य लोगों को ढूंढा जा रहा है।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स:
इस घटना के बाद गांव के लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। उन्होंने कल पंचायत बुलाई है। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर जाकर तोड़फोड़ भी की है। अब इसी घटना का मेरठ वायरल वायरल सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स की तरफ से सेना के जवान और गांववालों के समर्थन में प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इस बार सही फंसे टोल प्लाजा वाले।’ दसरा लिखता है, ‘आरोपी नहीं आतंकवादी सुरेश,सचिन,अंकित, विजय,अनुज गिरफ्तार है।’ तीसरा लिखता है, बहुत अच्छा किया इन्हें अच्छे से तोड़ो।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment