
जाम्मू के कटड़ा में बारिश के चलते माता श्री वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन में यूपी के मुजफ्फरनगर के परिवार के चार सदस्य दब गए। जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार के घर पर लोग पहुंचने शुरू हो गए।
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पहुंचकर जानकारी ली है।
मूलरूप से अलीपुर खुर्द निवासी इंजीनियर मिंटू अपने परिवार के साथ मुजफ्फरनगर के रामलीला टिल्ला पर रहते हैं। रविवार को वह पत्नी संगीता, बेटे कार्तिक और बेटी उमंग के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए थे। मंगलवार को वह वापसी के लिए चले थे, इसी दौरान हादसा हो गया। बेटे कार्तिक की हालत गंभीर बताई गई है। उमंग एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।
दबे लोगों की सूची
1. मिंटू (45), मुजफ्फरनगर
2. संगीता (43) पत्नी मिंटू, मुजफ्फरनगर
3. कार्तिक उर्फ मन्नू (22) पुत्र मिंटू, मुजफ्फरनगर
4. उमंग (24) पुत्री मिंटू, मुजफ्फरनगर




