
बेला। विगत दिनों थानाध्यक्ष बेला गंगादास गौतम ने फालिश के शिकार हुए वेदराम निवासी भदोरा के घर जाकर अनाज व रूपये देकर मदद की थी। मंगलवार को उसकी मृत्यु हो जाने के बाद उसका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया था। जिसकी जानकारी होते ही थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने विधवा रानी देवी पत्नी स्व वेदराम के घर पहुंचकर पचास किलो गेहूं, तीस किलो चावल सहित अन्य राशन का सामान व रूपये देकर मदद की गयी है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया की पीड़ित परिवार की हर सम्भव मदद करेंगे। सचिव से बात कर पेंशन आदि भी दिलवायेंगे।





