
कठफोरी। क्षेत्र में फैशन व परिधान की बढ़ती मांग को देखते हुए कठफोरी में ए.एस. फैशन क्लब का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व युवाओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर पहुंचे समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि कस्बाई क्षेत्रों में ऐसे प्रतिष्ठान खुलने से लोगों को अपनी जरूरत के अनुसार बेहतर विकल्प स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होते हैं। उन्होंने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं। संरक्षक रामधन शाक्य ने कहा कि ए.एस. फैशन क्लब को खास तौर पर युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है, ताकि उन्हें ट्रेंड के अनुरूप कपड़े अपने ही क्षेत्र में मिल सकें।
ए.एस. फैशन क्लब के प्रोपराइटर अभिषेक शाक्य ने बताया कि दुकान पर रेडीमेड कपड़े विशेष रूप से मंगवाए गए हैं। सभी कपड़े आधुनिक फैशन को ध्यान में रखकर चयनित किए गए हैं और इन्हें उचित व किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रोपराइटर के पिता प्रमोद कुमार ने कहा कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है और ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्य रूप से रवि शाक्य, रश्मि, विनय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। शुभारंभ के बाद आगंतुकों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और व्यवस्था की सराहना की।



