घरेलू कहा सुनी से आहत युवक ने दी जान

बिधूना । घरेलू कहासुनी से क्षुब्ध होकर मोहल्ला नवीनवस्ती पश्चिमी निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कस्बे के मोहल्ला नवीनवस्ती पश्चिमी निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र किशनलाल ने रात्रि के दौरान घर मे कहासुनी को लेकर क्षुब्ध होकर घर से कुछ दूरी पर एक पेड से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसको लेकर घर से नारा होकर चले गये और रात्रि के दौरान फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के मृतक होने की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि युवक चालक था और प्राइवेट बस, ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक युवक के एक पुत्र व एक पुत्री है घटना से पत्नी सहित पुत्र पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है। युवक तीन भाई है एक भाई की पत्नी स्थानीय वार्ड से सभासद है।
घटना के बाद परिजनों ने शनिवार सुबह ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में बिधूना पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली थी ।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment