रात के अंधेरे में ई – रिक्शा की बैटरी चुरा ले गए चोर।

बिधूना:

मंगलवार रात में कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर मंडी समिति के सामने घर के बाहर खड़े ई – रिक्शा की बैटरी अज्ञात चोरों ने चुरा ली, घर मे तो रहे ई – रिक्शा मालिक को जब बाहर कुछ आवाजें सुनाई दी, और वह बाहर निकलकर आया तब तक चोर मौके से फरार हो गए, घटना की सूचना पर यूपी – 112 मौके पर पहुँची, लेकिन चोरों का पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार कस्बे के दिबियापुर रोड पर मंडी समिति गेट के आगे एक मकान के बाहर खड़े ई – रिक्शा की बैटरी मंगलवार रात लगभग 1.30 बजे अज्ञात चोरों ने चुरा लीं, यही नहीं, ई – रिक्शा की बैटरी निकालने के बाद चोरों ने वजन कम करने के उद्देश्य से बैटरियों में भरा तेजाब मौके पर ही फैला दिया। बाहर हो रही आवाजों को सुनकर जब मकान मालिक बाहर आये तब तक चोर बैटरियां लेकर मौके से फरार हो गये। जिसके बाद ई – रिक्शा स्वामी अवनेंद्र सिंह पुत्र जसवेंद्र सिंह जादौन ने रात्रि लगभग 1.40 बजे यूपी 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने चोरों की खोज करने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दिबियापुर रोड पर घर के बाहर खड़े ई – रिक्शा की बैटरी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने की जानकारी मिली है, मामले की जाँच की जा रही है और चोरों की पहचान करने के प्रयास किये जा रहे हैं, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment