
बिधूना । कस्बे के कुरपरा आदर्श नगर में एयरगन के छर्रे से युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों द्वारा बिधूना किशनी मार्ग पर जाम लगाकर सडक अवरूद्ध करने को लेकर पुलिस द्वारा तीस नामजद व 30-40 अज्ञात महिला पुरूषों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विदित हो कि कस्बे के मोहल्ला कुरपुरा आदर्शनगर में गजेन्द्र शाक्य पुत्र बालकराम की एयरगन का छर्रा लगने से मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया था मंगलवार को तीन आरोपितों को आव्ष्यक कार्यवाही कर जेल भेजा गया था। मंगलवार को गजेन्द्र की मौत को लेकर आक्रोशित परिजनों द्वारा कई अन्य लोगों के साथ किशनी विधूना रोड पर आदर्श नगर के सामने रोड पर जाम लगाकर रोड को अवरुद्ध किया गया। मार्ग अवरूद्व करने को लेकर पुलिस ने शीलू शाक्य पुत्र दशरथ सिंह निवासी मुंशिफ कोर्ट के पीछे आदर्श नगर कस्वा व थाना बिधूना श्यामलाल पुत्र स्व0 रामस्वरूप शाक्य हरभान सिंह पुत्र स्व0 रामस्वरूप शाक्य मानसिंह शाक्य पुत्र स्व0 रामस्वरूप शाक्य शिवपाल शाक्य पुत्र श्यामलाल शाक्य शिववीर पुत्र श्यामलाल शाक्य प्रशान्त शाक्य पुत्र प्रेमसिंह मुकेश दोहरे पुत्र रामसनेही दोहरे बाबू लाल शाक्य पुत्र राकेश शाक्य राहुल शाक्य पुत्र अरविन्द शाक्य जीतू शाक्य पुत्र रामनरेश शाक्य तरू पुत्र भीमसिंहह नितिन शाक्य पुत्र रामनाथ अमन शाक्य पुत्र रामनरेश राकेश शाक्य पुत्र रामचरन दीपक जाटव पुत्र रामनरेश उपेन्द्र शाक्य पुत्र नरेश शाक्य अवनीश शाक्य पुत्र राजेन्द्र किशन पाल पुत्र सीताराम स्वदेश पुत्र रामकिशन रजनीश पाल पुत्र ऊदल शिवम पुत्र शिवदत्त सिंह शाक्य सूरज सिंह पुत्र अज्ञात लउआ जाटव पुत्र अज्ञात प्रदीप शाक्य पुत्र अज्ञात कल्लू पुत्र अज्ञात सर्व निवासीगण कुरपुरा आदर्शनगर कस्वा व थाना बिधूना सोनू शाक्य पुत्र अज्ञात निवासी रामदर्शनी गेस्ट हाउस के पास बेला रोड कस्वा व थाना बिधूना शीला पत्नी श्यामवीर शाक्य ममता पत्नी सुबोध निवासीगण कुरपुरा आधर्श नगर कस्वा व थाना बिधूना अनीता पत्नी स्व0 जिलेदार निवासी रघुनाथपुर थाना ऐरवाकटरा व अज्ञात 30-40 महिला पुरुष के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है।








