
ओवरब्रिज निर्माण अधर में लटका होने से आयदिन जाम से राहगीरों को जूझना पड़ता है
कंचौसी/औरैया
दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्रासिंग पर वाहनों का जाम दुश्वारियों का कारण बन रहा है।गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे जाम लगना शुरू हुआ तो लगभग तीन घंटे वाहन सवार परेशान रहे। अप व डाउन में आने वाली ट्रेनों का संचालन सुचारू रखने के लिए गेटमैन और कस्बा चौकी की पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। बमुश्किल यातायात सामान्य हो सका था। लहरापुर मार्ग के रास्ते छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन कंचौसी, दिबियापुर, औरैया समेत रसूलाबाद,कन्नौज, तिर्वा, बेला, झीझक , कानपुर देहात व कानपुर की ओर होता है। जिस कारण यह मार्ग सबसे ज्यादा व्यस्त रहता है। लेकिन, सड़क दुरुस्त न होने के कारण यहां अक्सर जाम की समस्या बनती है। जिसका असर ट्रेनों के संचालन पर देखने को मिलता है।गुरुवार को कानपुर की ओर से दो व डीएफसी रेलवे लाइन पर तीन मालगाड़ी के क्रासिंग से निकलने के बाद जाम मुसीबत बना।तीन घंटे तक वाहन सवार परेशान हुए। लोगो का कहना है कि रेलवे के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई लेकिन हालात जस के तस हैं। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। दिन-रात निकलने वाले ट्रक, डंपर व अन्य वाहन रेलवे फाटक के पास बने गड्ढों में भी फंस जाते है। राहगीरों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।,रेलवे कर्मचारियों द्वारा क्रासिंग से एक -एक करके वाहन निकालने के बाद दोपहर तीन बजे के बाद यातयात सुचारू रूप से चल सका। वही रेलवे ओवरब्रिज निर्माण अधर में लटका होने से राहगीरों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया लगातार ट्रेनों के अवागमन से जाम की समस्या बनी रही।




