देवरपुर पंचायत में सास बहू व बेटा सम्मेलन हुआ आयोजित

सम्मेलन में सीमित परिवार के फायदे बताये गए l

फफूंद l औरैया l

          भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवरपुर के स्वास्थ्य उप केंद्र  पर बुधवार को सास, बहू और बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सीमित परिवार की अहमियत बताई गई तथा नव दंपति को शगुन किट प्रदान की गई। साथ ही आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

           बुधवार कों भाग्यनगर ब्लॉक के गांव देवरपुर में स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र पर आयोजित सम्मेलन में साल भर में चिह्नित नव दंपती को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। उन्हें ग्राम प्रधान पिंकू यादव ने शगुन किट प्रदान की  इस अवसर पर 165 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें 70 बहुएं, 70 सास व 44 बेटे शामिल हुए । आशा और एएनएम ने परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आशा अपने क्षेत्र से आठ से दस परिवारों से सास, बेटा और बहू को लेकर पहुंची थीं। कार्यक्रम में कम्यूनिटी हेल्थ अफसर निकिता सिह, एएनएम यशवनी दुबे, आशा कमला देवी, निर्मला देवी, पूनम देवी, सुमन देवी, कुशमा देवी, ललिता देवी, राम लली, संगिनी माधुरी देवी आदि उपस्थित रहीं।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment