जल भराव की समस्या से जूझ रहे कस्बे के बाशिंदे

फफूँद,कस्बे मे एक बार फिर हो रही बारिश से जल भराव की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है कस्बे के किनारे बसे मोहल्लो के लोगों की नींद गायब हो रही है और एक बार फिर गत वर्षो की भांति उन्हें बाढ़ की आशंका सताने लगी है

मूसलाधार वारिश के चलते कस्बे के आसपास के मुहल्ला ताहरपुर मे जलभराव से अपना विकराल रूप लेने लगा है नगर पंचायत से पानी की निकासी न होने के कारण गरीबों के प्रधान मंत्री आवास कई डूब चुके है कई डूबने के कगार पर है मुहल्ले बासियो मे कलट्टर सिंह,राम सिंह,इदरीश आदि के घरों के आसपास पानी भरा है जिससे उनके घर कभी भी गिर सकते है आला अधिकारियो के शिकायत के बाबजूद जलभराव के समस्या का समाधान नहीं मिला सभा सद और नगर पंचायत अध्यक्ष को जानकारी देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है कस्बा वासियो ने जिलाधिकारी से जल भराव के समस्या के निदान की मांग की ।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment