
गांव चौपाल में ग्रामीणों में सुमंगला योजना, कोविड, दिव्यांका, विधवा, बृद्धा पेंशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई l
चौपाल में ग्राम प्रधान,नोडल अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी व ग्रामीण रहे उपस्थित l
फफूँद l औरैया l
जिलाधिकरी के दिशानिर्देश में ब्लॉक भाग्यनगर की ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल लगाने का क्रम सुरु हो चुका है जो 1अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक निरंतर चलता रहेगा, चौपलो के जरिये जिला प्रशाशन प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाकर ग्रामीणों की समस्याओ का निस्तारण करना सुनिश्चित करेगा तथा सरकार द्वारा लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी l
मंगलवार कों भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेहुदपुर गांव चौपाल का आयोजन किया गया, चौपाल में पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों कों सुमंगला योजना, दिव्यांका, विधवा,बृद्धा अवस्था पेशन, मुख्यमंत्री आवास, प्रधान मंत्री आवास की जानकारी अधिकारियों ने ग्रामीणों से प्राप्त करने के साथ साथ लाभकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों कों विस्तार से दी l गांव में बनाये गए इज्जत घरों के संबंध में जानकारी भी अधिकारियों ने ग्रामीणों से ली l चौपाल के लिए नामित नोडल अधिकारी, जिला प्रोविजन अधिकारी अशोक कुमार, ग्राम प्रधान अवनीश सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह, पंचायत सहायक केशव त्रिपाठी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे l




