

बिधूना । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताजपुर निवासी युवक का शव कडी मशक्कत के बाद तीसरे दिन खोजा जा सका। एसडीआरएफ टीम के साथ कई अन्य गोताखोंरो के साथ शनिवार की शाम से युवक के शव का तलाशी अभियान लगातार चलाया जा रहा था।

शनिवार की शाम को ग्राम ताजपुर बिधूना निवासी रितिक अवस्थी पुत्र प्रवीन कुमार अवस्थी कमलपुर नहर पर अचानक असन्तुलित होकर फिसल गया। आसपास मौजूद कुछ युवकों द्वारा युवक को पकडने का प्रयास भी किया गया। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक को बचा नहीं सके और युवक नहर में ओझल हो गया। लोगों द्वारा युवक के डूबने की जानकारी परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ टीम व अन्य गोताखोरों द्वारा युवक के शव खोजने के लिये तलाशी अभियान चलाया गया। सोमवार को नहर में पानी का बहाव कम होने पर


स्थानीय ग्रामीणों ने व एसडीआरएफ टीम के साथ युवक के शव खोजने का तलाशी अभियान चलाया। युवक के डूबने के तीसरे दिन सोमवार को दोपहर को कुछ ग्रामीणों को अलीपुर गांव के पास शव नहर में देखा शव मिलने की जानकारी मिलते ही सीओ पुनीत मिश्रा कोतवाल मुकेश चैहान ने युवक के शव को नहर से बाहर निकलवाया। युवक रितिक के पिता प्रवीन कुमार अवस्थी सीआरपीएफ में कार्यरत है और वर्तमान में रायपुर छत्तीसगढ में तैनात हैं। नहर में डूबा युवक रितिक उनका इकलौता पुत्र था। कोतवाली पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा तैयार पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। युवक की मौत से परिजनों समेत ग्रामीणों में भी शोक की लहर दौड गई है





