वीर शिरोमणि महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की जयंती बहुत धूम धाम से मनाई गई, शोभा यात्रा में उमड़ा भारी जन सहलाव

बिधूना,औरैया – राष्ट्रभक्त और मेवाड़ के महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की जयंती पर क्षेत्र के युवाओं और विभिन्न संगठनों में भारी उत्साह देखने को मिला, गत कई वर्षों से इस कार्यक्रम को एड. अभय सेंगर समाज सेवी अध्यक्ष सहकारी संघ इटावा/ औरैया के माध्यम से समस्त महाराणा प्रताप परिवार के सदस्यों के सहयोगी कर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम को किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से एड. अभय सेंगर कार्यक्रम की भूमिका को तैयार करते है।


इसी उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप जी की जयंती पर पूर्व सैनिक, मेधावी छात्र छात्राएं, पत्रकार बंधु एवम् क्षेत्र में नई कीर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया गया, जिससे कि उनका मनोबल और बढ़ता रहे ,आपको बताते चले कि कार्यक्रम बिधूना तहसील की रामलीला मैदान में जिसमें एक व्यक्ति को महाराणा प्रताप जैसा स्वरूप तैयार करके घोड़े पर बैठाकर उसके बाद महाराणा प्रताप जी की डीजे और डोल नगाड़ों के साथ भव्य शोभा यात्रा नगर में भ्रमण करवाई गई जहां पर जगह जगह पर लोगों के द्वारा फूल माला डालकर स्वागत किया गया। इसी बीच कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खूब जोश देखने को मिला नारे बाजी के साथ डीजे पर चल रहे प्रतापी गानों पर उत्साह वर्धन किया। इसी बीच डोल नगाड़ों के साथ भगवा वस्त्र में पहने हुए डोल नगाड़ों की टीम ने कार्यक्रम की शोभा अधिक बढ़ा दी। इस कार्यक्रम में सभी लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। वहीं लोगों ने एड. अभय सेंगर से अपनी बात रखते हुए बोला कि अगर हो सके तो बिधूना चौराहे पर महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा को स्थापित करवाएं।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment