बाइकों की भिडन्त में चौकी इन्चार्ज समेत दो घायल

प्राथमिक उपचार के बाद चिचैली किया गया रिफर

बिधूना । बिधूना अछल्दा मार्ग पर बाइकों की भिडन्त में रूरूगंज चैकी इन्चार्ज समेत दो लोग घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया गया। जहाँ दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिचैली रिफर किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र की चैकी रूरूगंज इन्चार्ज अजय प्रताप बाइक द्वारा सिपाही राजकुमार के साथ उदनकपुर गांव में किसी कार्य से गये थे। वापस लौटते समय उनकी बाइक अशोकपुरी फार्म के पास सामने से आ रही बाइक से भिडन्त हो गई। बाइकों की टक्कर से चैकी इन्चार्ज समेत दो लोग घायल हो गये। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक

पुर्वालक्षीराम में रामकैलाश की पुत्री की 05 मई की शादी थी। बारात औरैया के बहादुरपुर गांव से आई थी। बुधवार को विदा के बाद शादी में मिली बाइक को लेकर मोहित पुत्र सल्ली व लोटस बाबू पुत्र अनिल बाबू निवासी बहादुर पुर औरैया जा रहे थे। तभी बिधूना अछल्दा मार्ग पर अशोकपुरी फार्म के समीप चैकी इन्चार्ज की बाइक से टक्कर हो गई। बाइक की टक्कर से बाइक पर बैठा मोहित भी घायल हो गया। दोनों घायलों का प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिचैली रिफर किया गया है।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment