
बिधूना,औरैया। तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कई मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिलाधिकारी ने समस्याओं का यथा संभव निराकरण कराने का भरोसा दिलाया है। तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के अध्यक्ष सदन सिंह शाक्य एडवोकेट एवं महामंत्री अनिल यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। .सौंपें गये ज्ञापन में न्यायालय की विभिन्न वादों की पत्रावलियां जो बडलों में बांधकर रख दी गई है, उन्हें वाद डायरी में दर्ज करा कर तिथियां लगवाये जाने, राजस्व संहिता की धारा 116, 24, 144,207 के तहत प्रस्तुत किए गए बाद किसी बिना विलंब के ऑनलाइन कराए जाने, जेड ए एक्ट के पुराने वादों को ऑनलाइन कराकर तिथि नियत कराए जाने, आदि आठ सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन देकर जिलाधिकारी से सार्थक कार्यवाही की अपेक्षा की है। जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाते हुए बार और बैंच के बीच बेहतर संबंध बनाकर कार्य करने को कहा है । इस अवसर पर यादवेंद्र शरणं त्रिवेदी, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सदन सिंह शाक्य,कुलदीप सिंह कुशवाह, विक्रांत सिंह चौहान, नरेन्द्र यादव राकेश यादव विजय अग्निहोत्री, शीलू शाक्य, मयंक शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद थे।




