
फफूंद,औरैया। आज शुक्रवार को पत्रकार विनय उर्फ दरोगा दुबे का कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। जिससे फफूंद कस्बे के पत्रकारों ने नगर के ख्यालीदास तिराहे पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई। शोकसभा में उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की कि दुःख की इस घड़ी में उनके स्वजनों को सहन शक्ति प्रदान करें। वहीं वरिष्ठ पत्रकार गोपाल कृष्ण मिश्रा ने कहा कि उनके निधन से समाज एवं पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति पहुंची है। इस दुःखद घड़ी में वरिष्ठ पत्रकार गोपाल कृष्ण मिश्रा,महेंद्र दुबे,असलम मेव,रानू सिद्धीकी, प्रदीप कठेरिया,गोलू मिश्रा, सादाब हसन, शब्बीर कुरैशी, सिराजुद्दीन, विमल उर्फ नीटू पाण्डेय, सुभाष चन्द्र राणा, राम किशोर, ओम कैलाश राजपूत, ऋषि मिश्रा, विशाल रंजन त्रिपाठी, श्यामू अग्निहोत्री, वीर सिंह, रेनू गुप्ता आदि ने शोक जताया। तथा भगवान से प्रार्थना की मृत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।




