मछली के जाल में फंसा अजगर, किसानों में मचा हड़कंप

अछल्दा।औरैया। विकास खण्ड के गांव गुनौली में जखा निवासी ध्रुब कुमार अनहेया नदी में मछली पकड़ने के लिए नदी में मछली का जाल डाले हुए थे मछली के जाल में अजगर फंस गया। जाल में अधिक बजन होने की बजह नदी से बाहर निकाला तो देखा कि अजगर फंस गया है,अजगर ढाई मीटर लंबा देख किसानों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने जाल को खींचकर रामनारायण के खेत में रख वन विभाग को सूचना दी गई।
वन विभाग दारोगा बृज भूषण सिंह ने टीम के साथ पहुँचकर पकड़कर ले जाने पर किसानों ने राहत की सांस ली।दारोगा ने बताया अजगर करीब 40 किलो बजन का था उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment