
मच्छरों के कारण कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रही है लोग
मच्छरों के सफाये के लिए नियमित डीडीटी पाउडर छिड़काव कराए जाने की मांग
बिधूना औरैया। मच्छरों की संख्या में बढ़ोतरी होने से लोग रात में सुकून की नींद नहीं सो पा रहे हैं मच्छरों के सफाये के लिए नियमित डीडीटी पाउडर छिड़काव कराए जाने की मांगताजपुर, खरगपुर ,सलेमपुर बंथरा,रतनपुर , पुशौली सहित ग्रामीण क्षेत्र में मच्छरों की बढ़ते प्रकोप से लोग परेशान हैं मच्छरों ने लोगों को जीना मुहाल कर रखा है वहीं संबंधित विभाग द्वारा प्रशासनिक स्तर से मच्छर भगाने की दिशा में कुछ भी पल नहीं किए जाने से स्थित गंभीर बनी हुई है दिनों दिन मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों के होने की वजह से लोग सहमे हुए हैं इलाकों में मच्छरों के आतंक से हर कोई परेशान है दुकानों में मिलने वाले क्वाइल इलेक्ट्रॉनिक लिक्विड भी इन मच्छरों पर भी असर साबित हो रहा है आलम यह है कि रात तो रात दिन में भी मच्छर एक जगह चैन से नहीं बैठने देते संध्या होते ही मच्छरों की बढ़ती संख्या से बैठना तो दूर रात में सोना भी दुश्वार हो जाता है इधर ग्राम पंचायत के लोगों ने मच्छरों से बीमारी फैलने की आशंका जताई है ग्रामीणों ने कहा नाली में जमा पानी कूड़ा की नियमित साफ सफाई नहीं होती है सफाई कर्मी दो दो महीनों में आता है ग्रामीणों ने बताया कि बाजार और दुकानों में मिलने वाले विभिन्न प्रकार की क्वाइल या अन्य उत्पाद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है इसके बजाय मच्छरदानी का प्रयोग करके ही बहुत हद तक मच्छरों से बचा जा सकता है




