
मुकेश सिंह का परिवार लखनऊ के पुलिस लाइन में रहता है, जहां पर उनकी पत्नी ने सुसाइड किया है. मुकेश प्रताप सिंह CBCID में तैनात हैं. उनकी पत्नी का शव पंखे से लटकता मिला.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ASP मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी ने सुसाइड कर लिया है. मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया है. उनका शव एक कमरे में पंखे से लटकता मिला है. मुकेश सिंह का परिवार लखनऊ के पुलिस लाइन में रहता है, जहां पर उनकी पत्नी ने सुसाइड किया है. मुकेश प्रताप सिंह CBCID में तैनात हैं. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतारा, और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ASP मुकेश प्रताप सिंह मौजूदा समय में यूपी पुलिस में CBCID लखनऊ में तैनात हैं. वह अपने परिवार के साथ पुलिस लाइन में रहते हैं. उनकी पत्नी का अचानक इस तरह आत्महत्या कर लेने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, ASP की पत्नी ने पुलिस लाइन में अपने घर पर पंखे से लटक कर जान दे दी. वहीं काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ. दरवाजा तोड़ने पर उनका शव फंदे से लटका मिला, जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए.
*मोबाइल फोन, डायरी को कब्जे में लिया*
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस सुसाइड के पीछे की वजह जानने के लिए जांच में जुट गई है. पारिवारिक तनाव या किसी अन्य कारण से सुसाइड किया है. इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है. मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और कमरे से साबूत जुटाए हैं. पुलिस ने मोबाइल फोन, डायरी और अन्य निजी वस्तुओं को जांच के लिए कब्जे में लिया है. हालांकि कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है.
पुलिस कर रही जांच
पुलिस के मुताबिक, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है. मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया. मौके से सबूत एकत्र किए गए हैं. इसके अलावा, सुसाइड करने के कारणों का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है. मोबाइल फोन, डायरी और अन्य निजी वस्तुओं को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है.




