ग्राम पंचायत हरचंदपुर के प्रधान राजीव आर्या का ललितपुर एक्सपोजर विजिट के लिए चयन


औरैया।जनपद औरैया के विकासखंड अछल्दा की बड़ी ग्राम पंचायत में सुमार ग्राम पंचायत हरचंदपुर के युवा ग्राम प्रधान राजीव आर्या का चयन दो दिवसीय एक्सपोज विजिट ललितपुर मध्य प्रदेश के लिए किया गया यह चयन उनके द्वारा अपनी ग्राम पंचायत में कराए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया इस विजिट में प्रदेश की उत्कृष्ट ग्राम पंचायत के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे इससे पहले भी पंचायती राज मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मॉडल यूथ ग्राम सभा की कार्यशाला दिल्ली में अपने अनुभव साझा कर पुरस्कृत हो चुके हैं इसके अतिरिक्त राजीव आर्या को अपनी पंचायत में तेजी से उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए दो बार मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है । इसी बीच औरैया जनपद से कई ऐसे जुझारू प्रत्याशी भी है जिन्होंने जनता की भावनाओं की कद्र करते हुए अपने मुकाम को ही हासिल नहीं किया अपितु उनका दिल भी जीतने का काम किया है और आज अन्य प्रदेशों और जनपदों में जाकर के जनपद औरैया का नाम रौशन कर रहे है। इसी बीच ललितपुर एक्पोजर विजित में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों के नाम जिला परियोजना प्रबंधक – सूरज द्विवेदी ग्राम प्रधान – (हरचंदपुर) राजीव कुमार आर्या
ब्लॉक कॉर्डिनेटर-अमित कुमार सोनी, ईशू गौतम ग्राम पंचायत सचिव, कंसल्टिंग इंजीनियर, पंचायत सहायक एवं (पीडब्लूएमयू) ऑपरेटर आदि।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment