
सूचना मिलने पर CO बिधूना ने घटना की जानकारी ली

बिधूना । कस्बे के किशनी रोड स्थित नई कालोनी में रहने वाली एक महिला ने डायल 112 पर पुलिस को जंजीर व कान के टाॅप्स छीने जाने की सूचना दी। महिला ने आरोप लगाया कि बाइक सवार दो लुटेरों ने उसके गले मे पडी जंजीर व एक कान का टाॅप्स छीन लिया बचाने आये पुत्र के साथ मारपीट की।

किशनी रोड पावर हाउस के सामने निवास करने वाली ममता पत्नी सुनील कुमार ने 112 डायल कर अपने साथ लूट की सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची जानकारी लेकर लुटेरों को खोजने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर सीओ पुनीत मिश्रा भी मौके पर पुहंच गये। और महिला से घटना की जानकारी ली महिला ने आरोप लगाया कि वह कुदरकोट क्षेत्र के ग्राम गपकापुर से फसल देखने गई थी घर वापस आते समये बिधूना ऐरवाकटरा मार्ग पर पावर हाउस के सामने गली में दो बाइक सवार लुटेरों ने उसके गले में पडी सोने की जंजीर व एक कान का टाॅप्स छीन लिया और उसके पुत्र आलोक के साथ मारपीट की और बाइक से फरार हो गये। वहीं कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध है आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले गये है सीसीटीवी में मारपीट की घटना नजर आ रही है महिला के साथ लूटपाट की कोई घटना नजर नहीं आ रही है पुलिस मामले की गहनता से जांच पडताल में जुटी हुई है।






