
नगर के मुरादगंज तिराहे पर स्थित सुप्रसिद्ध सिध्देश्वर महादेव मन्दिर की घटना
मन्दिर से 50 मीटर दूर पुलिस फोर्स रहता है तैनात चोरी से भक्तों में आक्रोश l
फफूंद l औरैया l

नगर के मुरादगंज तिराह पर स्थित सुप्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर पर रात्रि में आज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर मंदिर में रखे दान पात्र से रुपए व 21 किलो का घण्टा चोरी कर लिया । सुबह मन्दिर में पूजा अर्चना करने पहुचे भक्तों के देखने पर पुलिस को जानकारी दी गई। जबकि रात्रि में मन्दिर से 50 मीटर दूर पुलिस फोर्स मौजूद रहता है। मौके पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
हिन्दू धर्म मे सावन के महीने का विशेष महत्व है। सावन के महीने में सभी शिवालयों को सजाया जाता है। फफूंद नगर के मुरादगंज तिराहे पर सुप्रसिद्ध प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव के नाम से शिव मंदिर स्थित है मंदिर में कस्बा सहित आसपास के गांव व अन्य स्थानों से भी भक्त पूजा अर्चना करके अपनी मनो कामना मांगने आते हैं। शुक्रवार की रात्रि को मन्दिर में आरती के बाद मन्दिर की देख रेख कर रहे उदय चन्द्र राजपूत बाबा जी मन्दिर में ताला लगाकर घर चले गये। सुबह जब मन्दिर में पूजा अर्चना करने आये तो देखा मैन गेट का ताला टूटा है मंदिर के बाहर लगा दान पात्र खुला पडा है तथा अंदर भी लगा दान पात्र खुला पड़ा था। उसमे रखे रुपये गायब थे। मन्दिर में एक भक्त ने 21 किलो का घण्टा लगवाया था। वह घण्टा भी चोर चोरी कर ले गये। मन्दिर से 50 मीटर की दूरी तिराहे पर पुलिस फोर्स तैनात रहता है। मंदिर में पहुच रहे भक्त भगवान के घर चोरी की घटना को लेकर अचंभित है। पुलिस गश्त को लेकर सवालिया निशान उठा रहे है। सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जारही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।




