गांव चौपाल में जिलाधिकारी के दिखे सख्त तेवर

डी एम ने जिम्मेदार अधिकारीयों और कर्मचारियों कों ग्रामीणों से रूबरू कराया l

जिलाधिकारी ने सीडीपीओ को फटकार लगाई l

फफूंद l औरैया l

      जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणी त्रिपाठी ने भाग्यनगर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत भर्रापुर में चौपाल लगाकर गांव के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए l

           मंगलवार कों जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत परिषदीय विद्यालय भर्रापुर में शिक्षा चौपाल लगाकर गांव के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत गांव में बिछाई गई पानी की पाइप को लेकर खोदी गई सड़क ठेकेदार के द्वारा ठीक नही कराई गई है उसे ठीक कराने के निर्देश दिए गांव में कूड़ा गाड़ी नही होने से कूड़ा एक जगह एकत्रित नही हो पाता है, जिसपर डीएम ने दो कूड़ा गाड़ी खरीदने के निर्देश दिए तथा पानी के दौरान खोदी गई सड़क को 15 अगस्त तक ठेकेदार ठीक करवाये तथा उन्होंने गांव में बने इज्जत घरों के बारे में जानकारी ली जिसपर गांव के लोगो ने कहा कि कुछ लोग तो अपनी इज्जत घर मे कंडे भरे है। जिसपर डीएम ने दो दिनों में गांव का सर्वे करके जिन लोगो के घरों में इज्जत घर बने है और वह लोग कंडे भरे है ऐसे लोगो को चिन्हित करके उनसे रिकवरी करें। गांव में आंगन वाड़ी कार्यकत्री से पूछा जिसपर वह जबाब नही दे पाई वहां मौजूद सीडीपीओ से पूछा वह भी जानकारी नही दे पाए जिसपर सीडीपीओ को डीएम ने फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि चौपाल में जो भी समस्याएं उजागर हुई है। उनका हर संभव निस्तारण किया जाएगा। चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी अतुल यादव, एडीओ पंचायत सन्तोष तिवारी,ग्राम विकास अधिकारी नंदराज यादव समाज सल्याण अधिकारी शिवा, स्वास्थ्य विभाग से सीएमओ सहित कई विभाग के कर्मचारिय मौजूद रहे।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment