रिमझिम बारिश के प्रभाव से महिला का अधकच्चा मकान ध्वस्त

गृहस्थी का सामान दबकर हुआ नष्ट

बेला,औरैया। विगत कई दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के प्रभाव से कस्बा बेला में एक महिला का अधकच्चा मकान ध्वस्त हो गया जिसमें गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। क्षेत्र में विगत कई दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के प्रभाव से सावित्री देवी पत्नी संतोष कुमार यादव मंडी रोड बेला का अधकच्चा मकान ध्वस्त हो गया जिसमें रखा गृहस्थी का सामान, 02 विक्की, 01 सायकिल, गेँहू काटने वाली रीपर मशीन, भूसा आदि नष्ट हो गया, पीड़ित महिला की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल राजबहादुर सिंह शाक्य ने मौका मुआयना कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment