
ढाबे पर शुद्ध शाकाहारी देसी घी से निर्मित भोजन व नाश्ते की हुई व्यवस्था शुरू

बिधूना औरैया। बिधूना कस्बे के रामलीला मैदान के सामने बेला बाईपास पर बुधवार को बना सेंगर ढाबा का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, विधायक प्रतिनिधि डॉ नवीन वर्मा गोलू व करणी सेना के जिलाध्यक्ष उदित प्रताप सिंह चौहान द्वारा फीता काटकर संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर बना सेंगर ढाबा के संचालक बना सेंगर द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का ने कहा कि बिधूना में बना सेंगर ढाबा खुलने से बिधूना नगर व क्षेत्र के लोगों को शुद्ध देसी घी से निर्मित शाकाहारी भोजन व नाश्ते की सुविधा अब आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि आज शुद्ध खानपान की आवश्यकता है क्यों कि अशुद्ध खानपान से ही बीमारियां पनपतीं है लेकिन अब बिधूना के लोगों को बेहतर शुद्ध भोजन व नाश्ता उपलब्ध हो सकेगा। इस मौके पर संबोधित करते हुए सपा विधायक रेखा वर्मा के प्रतिनिधि डॉ नवीन वर्मा गोलू ने कहा कि बिधूना में खुला बना सेंगर ढाबा निश्चित रुप से शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराने को संकल्पित है ऐसे में नगर व क्षेत्र के लोगों को शुद्ध नाश्ता व भोजन हर समय उपलब्ध मिलेगा और यह बिधूना के लिए बहुत ही गौरव की बात है। इस मौके पर संबोधित करते हुए करणी सेना मैनपुरी के जिलाध्यक्ष उदित प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि बना सेंगर ढाबा निश्चित रूप से शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों की बदौलत नगर व क्षेत्र में अपना नाम रोशन करेगा और इसके लिए उनकी शुभकामनाएं भी हैं। इस मौके पर बना सेंगर ढाबा के संरक्षक श्याम सिंह सेंगर एडवोकेट ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अन्नू मिश्रा,समाजसेवी विनोद सिंह कुशवाह, छत्रपाल सिंह वर्मा, राजेश प्रताप सिंह यादव, पूर्व सभासद लालजी गुप्ता, दिनेश सिंह कुशवाह, विजय सिंह सेंगर, राजेंद्र सिंह भदौरिया एडवोकेट, बॉबी कुशवाह,ठेकेदार कमलेश शाक्य, उपेंद्र शाक्य, नीलू दोहरे, अवधेश दुबे छुन्नू तिवारी, दिनेश सिंह भदौरिया, नरेश भदौरिया, गुड्डू श्रीवास्तव, धनंजय सेंगर, लिटिल सेंगर, घनश्याम सिंह कुशवाह, पंकज पाल, अखिलेश पाल, बॉबी कुशवाह, बबलू सिंह, सपा नेता सुरेंद्र यादव, पत्रकार राघवेंद्र प्रताप सिंह गौर, मान्यता प्राप्त पत्रकार , पत्रकार बल्लू शर्मा, राजा वारसी, चंदू, राम चौबे, सचिन कुशवाह, सनी भदौरिया, रामू चौहान, प्रशांत चौहान, अविनाश सेंगर आदि प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद थे।




