बिधूना: फ्रिज से पानी निकालने गई 5 वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिधूना । प्यास लगने पर फ्रिज से पानी की बोतल निकालने गई 5 वर्षीय मासूम करंट की चपेट में आकर अचेत हो गई। कुछ देर पहुंची मां ने पुत्री को अचेत देखा तो होश उड गये। आनन फानन में परिजन बालिका लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना में उपचार के लिये ले गये। जहां चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये घर ले गये।
जनपद कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के ग्राम ऐराहो निवासी सुनील कुमार की 5 वर्षीय पुत्री लक्षिता अपनी दादी के साथ घर पर थी। दादी घर पर बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान लक्षिता प्यास लगने पर घर के अन्दर लगे फ्रिज से बोतल निकालने गई। इसी दौरान फ्रिज में करंट उतर आ जाने से अचेत होकर गिर पडी। लक्षिता के वापस न लौटने पर कुछ देर परिजन घर के अन्दर पहुचे तो लक्षिता को अचेत पाकर उनके होश उड गये। आनन फानन में पिता व अन्य परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने लक्षिता का मृत घोषित कर दिया। लक्षिता की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये लक्षिता को घर ले गये। परिजनों ने बताया कि लक्षिता तीन बहिनों और एक भाई है वह बहिनों में दूसरे नम्बर की थी और प्राइमरी कक्षा में 1 में पढती थी। लक्षिता के पिता मेहनत मजदूरी करते थे। कोतवाल मुकेश चैहान ने बताया कि जानकारी मिली थी परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment