औरैया में युवक की हत्या का खुलासाः बहन से गलत हरकत का बदला लेने के लिए की थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

औरैया पुलिस ने कल्यानपुर जागू गांव में हुई एक युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों राजकिशोर उर्फ कल्लू और कुंजबिहारी को गिरफ्तार किया है। यह हत्या बहन के साथ हुई कथित गलत हरकत का बदला लेने के लिए की गई थी।बिधूना थाना क्षेत्र के कल्यानपुर जागू गांव निवासी अतर सिंह ने 11 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 32 वर्षीय पुत्र वी.पी. सिंह उर्फ नंदकिशोर 10 मई 2026 की शाम 6 बजे से लापता है। अगले दिन, 11 मई 2026 को वी.पी. सिंह का शव गांव के बाहर एक कुएं से बरामद हुआ। इस संबंध में बिधूना थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के शीघ्र अनावरण के लिए टीमों का गठन किया। संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कल्यानपुर जागू गांव में दबिश दी। पुलिस ने अभियुक्त कुंजबिहारी और राजकिशोर उर्फ कल्लू को उनके घर के बाहर उर्द के खेत से हिरासत में ले लिया।

पुलिस आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही

पूछताछ के दौरान, अभियुक्त राजकिशोर उर्फ कल्लू ने बताया कि वी.पी. सिंह उर्फ नंदकिशोर ने काफी समय पहले उसकी बहन के साथ गलत हरकत की थी। इसी का बदला लेने के लिए वह लंबे समय से योजना बना रहा था।

राजकिशोर के अनुसार, 10 मई 2026 की शाम जब वी.पी. सिंह कूड़ा डालकर आम के पेड़ के पास बैठा था, तभी राजकिशोर ने पीछे से उसके सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद राजकिशोर उर्फ कल्लू ने अपने छोटेराजकिशोर के अनुसार, 10 मई 2026 की शाम जब वी.पी. सिंह कूड़ा डालकर आम के पेड़ के पास बैठा था, तभी राजकिशोर ने पीछे से उसके सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद राजकिशोर उर्फ कल्लू ने अपने छोटे भाई कुंजबिहारी के साथ मिलकर शव के हाथ-पैर बांधे, उसे साइकिल पर रखा और कुएं में डालकर बाजरे की पराली से ढक दिया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी ईंट, मृतक का एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक साइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजकिशोर उर्फ कल्लू (35 वर्ष) और कुंजबिहारी (22 वर्ष) पुत्रगण इंद्रबहादुर बाथम, निवासी कल्यानपुर जागू, थाना बिधूना, जनपद औरैया के रूप में हुई है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment