औरैया करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

युवक की मौत से मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

बिधूना । शुक्रवार को करंट की चपेट में आकर युवक की मौत को लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर परिजनों अन्तिम संस्कार करने से मना कर दिया। आरोप लगाया कि युवक को जबरन घर ले जाकर कूलर सही करने का दबाब बनाया जिससे करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।


कस्बे के पुराना बिधूना निवासी राजेन्द्र सक्सेना पुत्र देवीचरन की पडोस में ही एक घर में कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर परिजनों ने अन्तिम संस्कार करने से मना कर दिया। राजेन्द्र के पिता देवीचरन ने आरोप लगाया कि उसका पुत्र बिजली मरम्मत का कार्य बिल्कुल नहीं जानता था घर के पास ही रहने एक पडोसी उसके पुत्र जबरन घर ले गये और कूलर मरम्मत का कार्य कराया इस लापरवाही के कारण उनके पुत्र की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक का अन्तिम संस्कार न होने की सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज सोहिल, उपनिरीक्षक शम्भूनाथ

पुलिसकर्मियों के साथा मौके पर पहुंचे और दोषियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे परिजनों को समझाया बुझाया। कोतवाली प्रभारी मुकेश चैहान ने बताया कि परिजनों द्वारा युवक का अन्तिम संस्कार न किये जाने की सूचना मिलने मौके पर पुलिस को भेजा गया था। घटना में रिपोट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment