
औरैया। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को औरैया जनपद के ककोर स्थित पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा मिशन 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन ध्यान सिंह यादव ने किया, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पीडीए परिवार के अंतर्गत हर समाज और वर्ग को संगठन में सम्मानजनक भागीदारी दी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही आगामी चुनाव में जीत की आधारशिला बनेगा।
बैठक में मौजूद नेताओं ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान प्रदीप यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं और गरीबों की आवाज उठाती रही है। वहीं रेखा वर्मा ने महिला सशक्तिकरण और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम बाबू यादव, पूर्व विधायक एल एस गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह नायक तथा बाबा रामनरेश यादव, महेंद्र त्रिपाठी, कमलेश तिवारी, सभासद राहुल तिवारी, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य उदय वीर यादव, कल्लू यादव, हरिशंकर दिवाकर, भारत खन्न, स्वामी दिन दिवाकर पूर्व प्रधान, राजेश कठेरिया, रश्मि यादव, मधु यादव, स्नेह लता दोहरे, राजनरायन बघेल, श्याम बाबू यादव, बबलु नायक,राजू पालीवाल, वीरेन राजपूत, केशराम पाल, रवि राजपूत, पप्पु नेता, नरेंद्र पाल, मनीष कठेरिया, रामनेश यादव, सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प दोहराया।
बैठक के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने और मिशन 2027 को सफल बनाने का भरोसा दिलाया,





