बिधूना में पूर्व सांसद एवम् प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक का जोर दार स्वागत


बिधूना – औरैया – आज बिधूना में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश में महामंत्री सुब्रत पाठक जी का बंगाल विजय के उपरांत बिधूना नगर में प्रथम स्वागत एवम् कार्यक्रम के दौरान बेला से स्वागत की श्रृंखला शुरू हुई , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने पेट्रोल ,डीजल की कम खपत करने के लिए देश से आग्रह किया था कि कम से कम रैली , कार्यक्रम किए जाए। जिसको ध्यान में रखते हुए सुब्रत पाठक ने ई – रिक्शा के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे इसी बीच नदी तिराहे पर आते-आते आशुतोष शुक्ला उपाध्यक्ष DCDF इटावा/ औरैया के नेतृत्व में एवम् भगत चौराहे के पेट्रोल पम्प पर विनीत सेंगर के द्वारा सैकड़ो समर्थकों के सहयोग से पूर्व प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक जी का स्वागत किया। उसके बाद सुब्रत पाठक ने डा ० भीम राव अम्बेडकर एवम् क्रांतिकारी वीर योद्धा भागत सिंह की प्रतिमा पर फूल माला पहनाया। इसी श्रृंखला के बाद भगत सिंह चौराहे से दुर्गा मंदिर होते हुए कार्यक्रम स्थल संत विवेकानंद में अजय अग्निहोत्री के द्वारा भव्यता के कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूत्रों के हवाले से प्राप्त खबर अजय अग्निहोत्री भाजपा का दामन थाम चुके।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment