बिधूना: बुजुर्ग महिला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हत्यारे परिचित होने की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने दोबारा खंगाला घटनास्थल

बिधूना । कस्बे के सूरजपुर मोहल्ले में बुजुर्ग महिला संतोषी कुमारी की हत्या के मामले घटना के बाद से सील मकान के ताले खोलकर पुलिस व फारेन्सिक टीम ने दोबारा साक्ष्य एकत्रित किये।
बुधवार की देर रात्रि संतोष कुमारी का खून से लथपथ शव बद कमरे में कुर्सी पर मिला था। उनकी गर्दन और शरीर पर धरदार हथियार निशान पाये गये थे। मध्यप्रदेश के विदिशा में रह रहे पुत्र जैनेन्द्र ने दो दिन से मां से फोन पर सम्पर्क न होने पडोसियों से जानकारी करने को कहा पडोसियों द्वारा संतोष कुमारी की कोई जानकारी न मिलने से किसी अनहोनी की आशंका से घर की छत पर लगे जाल से झांका तो घटना की जानकारी मिली। बाद में सीओ पुनीत मिश्रा व कोतवाल मुकेश चैहान मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पडताल की। घटना के बाद घटना वाले मकान को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया था। शुक्रवार को भी कोतवाल मुकेश चैहान फारेन्सिक टीम के साथ मकान पर पहुंचे और मकान के ताले खोलकर घटना से सम्बन्धित गहन जांच पडताल की और साक्ष्य एकत्रित किये।


सीओ पुनीत मिश्रा ने बताया रात्रि में घटना के दिन रात्रि होने के कारण अन्धेरा था शुक्रवार को गहन जांच पडताल और ठोस साक्ष्य एकत्रित करने के उददेश्य दोबारा दिन में फारेनिसक टीम और पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। कहा कि जिस कमरे में बुजुर्ग महिला का शव मिला था उसके कमरे में पानी के गिलास आदि भी मिले थे। अंदेशा है हत्या करने वाले महिला के परिचित रहे होगें। बताया कि सीसीटीवी व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों आदि के जरिये पुलिस गहनता से जांच पडताल में जुटी हुई है बताया कि सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध नजर आये है पुलिस टीम सक्रियता से संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है जल्द घटना का अनावरण कर दिया जायेगा।

TAGS :

up24samachar.com पर हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन, कारोबार, धार्मिक, हेल्थ, ज्योतिष समाचार, खेल समाचार इत्यादि समाचार प्रदान करते है.

Leave a Comment